Home » उत्तराखंड » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

Share Now

आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में एकता और सद्भाव का संदेश लेकर जाएं।कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक तरीके से त्योहार का आनंद लिया। प्रदेश कार्यालय में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score