Home » उत्तराखंड » हरिद्वार ज्वालापुर लाखों की चोरी कांड का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, नकदी भी हुई बरामद

हरिद्वार ज्वालापुर लाखों की चोरी कांड का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, नकदी भी हुई बरामद

Share Now

हरिद्वार में नौकरानी ने घर से उड़ाए थे लाखों रुपये और सोने-चांदी के गहने. ज्वालापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा

रुड़की: हरिद्वार जिले में ज्वालापुर थाना पुलिस ने लाखों की चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए 6 लाख 24 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया.

10 अक्टूबर शुक्रवार के दिन मनीष चौहान पुत्र रामस्वरूप चौहान निवासी मोहल्ला चौहानान ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी शशि देवी उर्फ छोटी ने 8 अक्टूबर को घर में रखी नगदी 8 लाख 30 हजार की नकदी, 4 जोड़ी बिछुए (चांदी) एक जोड़ी पाजेब (चांदी) और एक अंगूठी (सोने की) चोरी कर ली है. तहरीर के आधार पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की.

घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए तत्काल कई टीमों का गठन किया गया. जिसके बाद गठित की गई पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसी के साथ स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की गई. जांच के दौरान वादी के घर में काम करने वाली नौकरानी महिला पत्नी निवासी ग्राम गंज, थाना बनियाठेर, तहसील बिलारी, जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार ऋषिपाल का मकान, राजा गार्डन गेट, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार संदिग्ध पाई गई.

पुलिस टीम ने नौकरानी के कमरे पर दबिश दी. जहां वह मौजूद मिली. पुलिस पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार किया. नौकरानी ने बताया उसने वादी के पिता को अलमारी में पैसा रखते हुए देखा था. उसी का लाभ उठाकर अक्टूबर को उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस टीम ने उसके किराए के कमरे से 2 लाख 77 हजार की नकदी बरामद की है. इसके बाद बाकी की रकम के बारे में भी पुलिस ने पूछताछ की. जिसमें आरोपी महिला ने बताया बाकी रकम उसने घर के बाहर गली में रेत के नीचे छिपा रखी है. जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने 3 लाख 47 हजार की नकदी, 4 जोड़ी बिछुए (सफेद धातु) एक जोड़ी पाजेब (सफेद धातु) और एक अंगूठी (पीली धातु) की बरामद की.

इस प्रकार पुलिस ने कुल 6 लाख 24 हजार नगद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया. वहीं इस घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने सभी से अपील की है कि किरायदार या नौकरों का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना या फिर किसी भी घटना से बचा जा सके.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score