Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी : महिला ने फेसबुक पर संपर्क कर युवक के 19 लाख हड़पे

हल्द्वानी : महिला ने फेसबुक पर संपर्क कर युवक के 19 लाख हड़पे

Share Now

महिला ने फेसबुक पर संपर्क कर युवक के 19 लाख हड़पे

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

हल्द्वानी: एक महिला ने खुद को गरीब बताकर फेसबुक पर हल्द्वानी निवासी व्यक्ति से दोस्ती की। इसके बाद ट्रेडिंग के बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर उसके 19 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुखानी निवासी महेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर अज्ञात महिला ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जो उसने स्वीकार कर ली। महिला ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए कहा। मना करने पर उसने अपनी गरीब का हवाला दिया और कहा कि आपकी ट्रेडिंग से उसे कुछ प्वाइंट मिल जाएंगे। 24 अगस्त को महेंद्र को व्हाट्सएप

कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम विधि बताया और एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। 27 अगस्त को युवक ने 10 हजार रुपये की ट्रेडिंग की और उसे 12019 का रिटर्न मिला। विश्वास में आकर ट्रेडिंग करते रहे और 18 लाख 99 हजार 334 रुपये लगा दिए। पैसे वापस मांगे तो उनसे और रुपये देने की मांग की गई। तब ठगी का अहसास हुआ। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर साइबर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score