Home » उत्तराखंड » AISSEE में गुनगुन कबडवाल का जलवा: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में प्रवेश, उत्तराखंड में तीसरा रैंक हासिल

AISSEE में गुनगुन कबडवाल का जलवा: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में प्रवेश, उत्तराखंड में तीसरा रैंक हासिल

Share Now

ग्राम सूपी भगवानपुर के मध्यम परिवार की बेटी ने परिवार का नाम उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे देश में रोशन किया। घोड़ाखाल स्कूल में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए देश भर में लाखों बच्चों ने a i s s e e (ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम) प्रवेश के लिए परीक्षा दी जिसमें तहसील लालकुआं निवासी ग्राम सूपी भगवानपुर की होनहार छात्रा गुनगुन कबडवाल पुत्री प्रकाश कबडवाल ने पूरे उत्तराखंड में 35 वा रैंक और उत्तराखंड में तीसरा रैंक प्राप्त किया। बेटी को बधाई देने के लिए आज ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने गांव की बेटी गुनगुन के घर जाकर पिता प्रकाश कबडवाल माता कमला कबडवाल दादी पुष्पा कवडवाल को बधाई दी और क्षेत्र में चल रहे चैतन्य अकैडमी के संचालक सुरेश चंद सूठा जी को भी बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि चैतन्य अकैडमी ने क्षेत्र में बहुत से बच्चों का भविष्य उद्धार कर दिया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score