Home » उत्तराखंड » Uttarakhand: पहाड़ में चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, इस हाल में मिली लाश

Uttarakhand: पहाड़ में चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, इस हाल में मिली लाश

Share Now

Uttarakhand News: पहाड़ों में गुलदार का आंतक जारी है। वन्यजीव और मानव का संघर्ष लंबे समय से चलते जा रहा है। अब कोटद्वार से एक दुखद खबर आ रही है। जहां देर रात पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। गुलदार ने रिया पुत्री जितेंद्र रावत उम्र चार वर्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान परिवार में हो हल्ला मच गया। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। सभी ने बच्ची को ढ़ूंढना शुरू किया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिल गया है। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score