Home » उत्तराखंड » अल्मोड़ा में फिर चार लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा में फिर चार लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Share Now

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा में पुलिस ने एक बार फिर 4 लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 07/01/2026 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा डोटियाल के पास यात्री प्रतीक्षालय के पास चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल UP22-BH-5276 में सवार 2 युवकों जिसमें मुनाजिर उम्र 39 वर्ष S/O तौफिक अहमद निवासी ग्राम – मिलक खोड़ थाना – स्वार जनपद – रामपुर, शहनशाह उम्र 30 वर्ष S/O जुम्मा निवासी ग्राम – मिलक खोड़ थाना – स्वार जनपद रामपुर के कब्जे से कुल 16.835 Kg गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4,20,875 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0सं0-02/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा डोटियाल से रामपुर की ओर ले जा रहे थे, पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score