Home » उत्तराखंड » पूर्व CM कोश्यारी की चचेरी बहन शांता कार्की का निधन

पूर्व CM कोश्यारी की चचेरी बहन शांता कार्की का निधन

Share Now

गंगोलीहाट। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की चचेरी बहन व लाली वार्ड निवासी शांता कार्की (72) पत्नी एडवोकेट केशर सिंह कार्की का इलाज के दौरान हल्द्वानी के एक अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट में किया गया, जहां उनके पुत्र देवेश कार्की ने उन्हें मुखाग्नि दी।

शांता कार्की जूनियर हाईस्कूल खतेड़ा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत रहीं और वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुई थीं। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन से गंगोलीहाट क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार में उनके पति, पुत्र और एक नातिन है।

उनके पति एडवोकेट केशर सिंह कार्की भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रह चुके हैं। वह दो बार मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, आरएसएस के खंड संचालक, तथा वर्तमान में गंगोलीहाट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, महाकाली समिति व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, भाजपा व कांग्रेस के नेताओं सहित कई सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score