Home » उत्तराखंड » देहरादून में झंडेजी मेले की नगर परिक्रमा, संगत पर हुई फूलों की बारिश

देहरादून में झंडेजी मेले की नगर परिक्रमा, संगत पर हुई फूलों की बारिश

Share Now

देहरादून। झंडेजी मेले के तीसरे दिन दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह संगत का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
 
मंगलवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर से सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई नगर परिक्रमा में संगतें शमिल हुई।
 
दरबार साहिब की जय…, झंडेजी महाराज की जय….आदि के जयकारे लगाए। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची।
 
यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया। एसजीआरआर बिंदाल से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए संगतें लक्खीबाग पहुंचेगी।
 
ब्रह्मलीन श्री महंतों की समाधि पर माथा टेकने के बाद दोपहर तक नगर परिक्रमा दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद संगत प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों की ओर विदा होगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score