Home » उत्तराखंड » नैनीताल की बर्निंग बिल्डिंग! ‘ओल्ड लंदन हाउस’ में फिर लगी आग, 3 दुकानें जलकर राख

नैनीताल की बर्निंग बिल्डिंग! ‘ओल्ड लंदन हाउस’ में फिर लगी आग, 3 दुकानें जलकर राख

Share Now

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में देर रात ओल्ड लंदन हाउस भवन में लगी आग, आग पर दमकल कर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू.

नैनीताल: शहर के ओल्ड लंदन हाउस नाम से प्रसिद्ध भवन में एक बार फिर आग लग गई. रात करीब 3 बजे ब्रिटिश कालीन भवन में आग लगने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने भवन में आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. आग की चपेट में आने से करीब तीन दुकानें जलकर राख हो गई. एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

गौर हो कि एक माह पूर्व भी ओल्ड लंदन हाउस के एक हिस्से में आग लगी थी. जिसमें ओल्ड लंदन हाउस का करीब 70% हिस्सा जलकर राख हो गया था, जबकि एक बुजुर्ग महिला की आग में जलकर मौत हो गई थी. वहीं अब ओल्ड लंदन हाउस के दूसरे हिस्से में आग लगने से भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया है. जबकि आग की चपेट में आने से फर्नीचर की दुकान व दो अन्य दुकानें जलकर राख हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है, जिस समय भवन में आग लगी दमकलकर्मी समय से पहुंचे, लेकिन पानी की व्यवस्था ना होने के चलते हैं आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया.

जिसके चलते नैनीताल में एक फिर बड़ा हादसा देखने को मिला है. वहीं घटना के बाद से दमकल विभाग समेत प्रशासन की टीम मौके पर जुटी रही. एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. फिर भी सुरक्षा को देखते हुए मौके पर दमकल की टीम को तैनात किया गया है. जिस घर में आग लगी है, वह पुराना व लकड़ियों से बना है. आतिशबाजी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

बताते चलें कि 27 अगस्त 2025 की रात नैनीताल के मल्लीताल के मोहन चौराहे में करीब 10 बजे रात ओल्ड लंदन हाउस में अचानक आग लग गई थी. ओल्ड लंदन हाउस के भवन में कई अलग-अलग हिस्सेदार हैं. वहीं इसी भवन में इतिहासकार अजय रावत की बहन पक्ष के परिवार में निखिल और उनकी माता भी रहती थी. आग लगने की घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया था. साथ ही स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की थी, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया था. इस घटना में काफी नुकसान हुआ था.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score