Home » देश » एकता कपूर ने शेयर किया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पोस्ट, बताया क्यों हुईं इसके लिए तैयार

एकता कपूर ने शेयर किया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पोस्ट, बताया क्यों हुईं इसके लिए तैयार

Share Now

‘क्योंकि सिर्फ एक डेली सोप नहीं’

एकता ने आगे बताया, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ वैश्विक स्तर पर पहुंच गया था, जिसने भारतीय कहानियों की परंपरा को पूरी दुनिया में पहुंचाया। ये सिर्फ एक डेली सोप नहीं था, बल्कि इसने घरेलू बलात्कार, वैवाहिक बलात्कार, उम्र को लेकर शर्मिंदा करने और इच्छा मृत्यु जैसे मुद्दों पर चर्चा को घर-घर तक पहुंचाया। यही थी इस कहानी की असली विरासत।

फिर शो लाने के लिए तैयार हुईं एकता

एकता ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आइए एक ऐसा शो बनाते हैं जो जरूरी सवाल उठाने से न डरे, जो बातचीत की शुरुआत करे और एक ऐसे दौर में अलग नजर आए जहां विजुअल चमक-दमक सब कुछ बन चुका है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी अब लौट रहा है सीमित एपिसोड्स के साथ- अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए। इसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रभाव छोड़ना, सोच को झिंझोड़ना और सबसे जरूरी — प्रेरित करना है। ढेर सारी मस्ती, उत्साह और दिल से जुड़ी भावनाओं के साथ।’

एकता ने ऑफिशियली किया ऐलान

आगे लिखते हुए एकता ने कहा, ‘तो पेश है क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ — उसके मायने, उसकी आवाज, उसका बदलाव, उसका इतिहास और वो सब कुछ जो ये शो हमें आगे देने वाला है। ये उपदेश देने के लिए नहीं, बल्कि दिल से जुड़ने और सभी को साथ लेकर चलने के लिए है। इस शो के नाम एक जाम-  कहानी कहने की ताकत के नाम, उन बातों के नाम जो पहले हुईं और उन उम्मीदों के नाम जो आगे आने वाली हैं। हम कभी भी ‘नॉस्टैल्जिया’ से जीत नहीं सकते, लेकिन हमारी लड़ाई जीत की नहीं, बल्कि असर छोड़ने की है।’

स्मृति ईरानी का पहला लुक 

बता दें मेकर्स पहले ही शो का पहला प्रोमो शेयर कर चुके हैं जिसमें तुलसी वीरानी यानी स्मृति ईरानी का लुक आ चुका है। वर्षों बाद एक बार फिर तुलसी वीरानी अपने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों के सामने आई हैं। इस शो का पहला एपिसोड 29 जुलाई को दिखाया जाएगा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score