Home » देश » हल्द्वानी मंडी से तीनपानी के बीच स्कूटी सवार महिलाओं को डंपर ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरी गंभीर

हल्द्वानी मंडी से तीनपानी के बीच स्कूटी सवार महिलाओं को डंपर ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरी गंभीर

Share Now

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा पंत (49) गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह तीनपानी के गोल्डी विहार निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मंडी के पास अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हुई,

हेमा स्कूटी से गिरी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के पहिये के नीचे आ गई। आसपास के लोगों ने वाहन को रोका लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। इधर गंभीर रूप से घायल हेमा को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह तकरीबन 11 बजे इलाज के दौरान हेमा की मौत हो गई। स्कूटी चला रहीं पुष्पा को भी चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score