Home » उत्तराखंड » दुःखदः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों की काली सुबह। चट्टान टूटने, गदेरों में गिरने और सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

दुःखदः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों की काली सुबह। चट्टान टूटने, गदेरों में गिरने और सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

Share Now

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों की काली सुबह। चट्टान टूटने, गदेरों में गिरने और सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार 19 अगस्त की सुबह तीन अलग-अलग हादसों ने चार परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया।
पहाड़ से लेकर मैदान तक हुए इन हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पिथौरागढ़ – मकान पर गिरी चट्टान, मासूम की मौत
आज तड़के 01:52 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवड़ास में पहाड़ी से विशाल पत्थर टूटकर नीचे आ गिरा। यह पत्थर रघुबीर
प्रसाद व नरेश राम के मकान पर गिरा, जिसमें दिल्ली निवासी 12 वर्षीय पूज्य कुमार (प्रिंस) पत्थर की चपेट में आ गया। पुलिस,
एसडीआरएफ और फायर रेस्क्यू टीम ने मिलकर शव को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

पौड़ी गढ़वाल – गदेरों में गिरकर शिक्षक की मौत
वहीं पौड़ी गढ़वाल के ग्राम बनाली, पट्टी डांडीखाल में एक शिक्षक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक
विद्यालय बनाली में नियुक्त अध्यापक देवेंद्र लाल (44 वर्ष), पुत्र पातू लाल, निवासी ग्राम कंडारा, विकासखंड अस्वसुमिन चढ़ान से
फिसलकर गदेरों में गिर गए।

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस खबर से पूरे क्षेत्र में
शोक की लहर दौड़ गई है।

हरिद्वार – ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत
इधर हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर मैक्सवेल अस्पताल के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर
सवार आनंद सिंह (36 वर्ष) व उनकी पत्नी कमलेश (34 वर्ष), निवासी आर्य नगर, ज्वालापुर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और
आरोपी की तलाश जारी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score