Home » उत्तराखंड » पिता-भाई की गुहार पर डीएम का बड़ा फैसला : शस्त्र लाइसेंस निरस्त

पिता-भाई की गुहार पर डीएम का बड़ा फैसला : शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Share Now

नैनीताल। पारिवारिक विवाद में बढ़ते तनाव और संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा कदम उठाया है। पिता और सगे भाई की शिकायत के बाद विकास किरौला (निवासी भुजियाघाट, नैनीताल) का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि लाइसेंसी का अपने पिता और भाई के साथ संपत्ति संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उपलब्ध अभिलेखों से स्पष्ट हुआ कि परिवार के भीतर गहरा वैमनस्य और भावनात्मक तनाव बना हुआ है। वहीं, पिता और भाई ने अपने जीवन को लेकर भय भी जताया था।

डीएम ने कहा कि भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद स्वभावतः अत्यंत संवेदनशील होते हैं और ऐसी स्थिति में शस्त्र की उपलब्धता लोक शांति और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। इन परिस्थितियों में शस्त्र का लाइसेंस बने रहना जनहित में उचित नहीं पाया गया।

सभी तथ्यों और संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score