Home » उत्तराखंड » पेड़ से लटका मिला, पूर्व ग्राम प्रधान पति का शव – पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से लटका मिला, पूर्व ग्राम प्रधान पति का शव – पुलिस जांच में जुटी

Share Now

रुड़की। सहीपुर गांव में गुरुवार रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसका शव शुक्रवार सुबह घर से थोड़ी दूरी पर खेत में खड़े एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सहीपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश की पत्नी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। बताया गया कि गुरुवार रात राजेश घर पर सोया था, लेकिन सुबह जब परिजन जागे तो वह कमरे में नहीं मिला। परिवारजन उसकी तलाश में निकले तो कुछ ही दूरी पर खेत में पेड़ से लटका उसका शव दिखाई दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। एसएसओ खानपुर धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score