Home » उत्तराखंड » दमुवाढूंगा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ 49 वर्षीय महिला का शव

दमुवाढूंगा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ 49 वर्षीय महिला का शव

Share Now

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा जंगल में एक 49 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।महिला की पहचान भोटिया पड़ाव निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, महिला दोपहर करीब 12:30 बजे दवाई लेने के लिए अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच महिला के बेटे को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि महिला को दमुवाढूंगा की ओर जाते देखा गया है। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। देर शाम महिला दमुवाढूंगा के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने महिला द्वारा किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score