Home » देश » Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ या ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’? बॉक्स ऑफिस युद्ध में किसकी जीत, किसकी हार

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ या ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’? बॉक्स ऑफिस युद्ध में किसकी जीत, किसकी हार

Share Now

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। दोनों ही फिल्मों ने पहले हफ्ते में शानदार ओपनिंग की, लेकिन तीसरे हफ्ते तक कमाई तेजी से नीचे आ गई। तो आइए जानते हैं 28वें दिन दोनों फिल्मों का हाल।

‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये और पहले हफ्ते में 204.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन दूसरे हफ्ते में यह कमाई घटकर सिर्फ 27 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 4.9 करोड़ रह गई। रिलीज के 28वें दिन फिल्म ने सिर्फ 0.04 करोड़ कमाए और अब तक का कुल नेट कलेक्शन 236.53 करोड़ रुपये पर अटका हुआ है। लगभग 400 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर हो गई है।

‘कुली’ ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये कमाए और पहले हफ्ते में शानदार 229 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन दूसरे हफ्ते में यह सिर्फ 41.85 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 12.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई। 28वें दिन फ़िल्म ने 0.7 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 284.74 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि ‘परम सुंदरी’, ‘बागी’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फ़िल्मों की रिलीज़ ने दोनों फ़िल्मों की कमाई पर असर डाला, लेकिन आंकड़े साफ़ दिखाते हैं कि ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। इसके बावजूद, दोनों फ़िल्में अभी भी अपने 400 करोड़ रुपये के बजट से काफी दूर हैं।

दोनों फ़िल्मों की स्टारकास्ट

‘कुली’ में रजनीकांत के साथ आमिर खान, श्रुति हासन और नागार्जुन नजर आए हैं। वहीं, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी ने अभिनय किया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score