Home » उत्तराखंड » Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी हॉस्पिटल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हालचाल

Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी हॉस्पिटल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हालचाल

Share Now

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी स्वास्थ्य खराब होने पर देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

Dehradun: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी (90) स्वास्थ्य खराब होने पर देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार भुवन चंद्र खंडूरी स्वास्थ्य खराब होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। सीएम धामी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है। वे ह्रदय से संबंधित समस्याओं से पीड़ित रहे हैं। 2022 में भी ऋषिकेश एस में भर्ती हुए थे जहां उनकी सफल ब्रेन सर्जरी हुई थी।

इस अवसर पर खंडूरी की बेटी और उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भुषण उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जन्म 1 अक्टूबर 1934 को हुआ था। वह 2007 से 2009 और 2011 से 2012 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। 16वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने गढ़वाल संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया। पहली बार वे 1991 में गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में से वह एक रहे हैं।

अटल सरकार में थे कैबिनेट मंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार में वह भूतल परिवहन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे थे। बीसी खंडूरी का एक बेटा मनीष खंडूरी और बेटी ऋतु खंडूरी है। ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनी हैं। वहीं, मनीष खंडूरी कांग्रेस छोड़कर पिछले वर्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया। साथ ही, डॉक्टरों को पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score