Home » उत्तराखंड » सीएम धामी का बागेश्वर दौरा: विकास कार्यों की रफ्तार देखी, युवा खिलाड़ियों से की सीधी बातचीत

सीएम धामी का बागेश्वर दौरा: विकास कार्यों की रफ्तार देखी, युवा खिलाड़ियों से की सीधी बातचीत

Share Now

जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया।

इसके उपरांत इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली।

हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score