Home » उत्तराखंड » आज नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Share Now

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।
डीएम ललित मोहन रयाल के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट, उधमसिंह नगर से प्रस्थान कर 11:25 बजे स्टेडियम हेलीपैड गौलापार पहुंचेंगे।

इसके बाद वे 11:45 बजे ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ काठगोदाम में आयोजित पूर्व अर्द्धसैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री एमबीपीजी कॉलेज से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score