Home » उत्तराखंड » देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी, वीजा कंसलटेंसी के 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज

देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी, वीजा कंसलटेंसी के 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज

Share Now

देहरादून। मां-बेटी को विदेश भेजने का झांसा देकर वीजा पैलेस, मोहाली के कर्मचारियों ने छह लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में वीजा पैलेस के सात कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नवनीत मोहन निवासी वसंत विहार ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रेरणा मोहन व पुत्री अनन्या श्रीवास्तव को विदेश भेजना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मोहाली स्थित वीजा पैलेस कंसलटेंसी के कर्मचारियों से संपर्क किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वीजा पैलेस में तैनात आरोपित इंद्रजीत सिंह निवासी फरीदकोट (पंजाब) को उन्होंने 30 नवंबर 2024 को 5,96,702 लाख रुपये दिए। दोनों पक्षों के बीच अनुबंध भी हुआ कि वीजा कंसलटेंसी उनकी पत्नी व पुत्री को विदेश जाने के लिए जो भी कार्रवाई होगी, वह सब इसी धनराशि में कराकर देगे।

कुछ समय बीत जाने के बाद जब वीजा कंसलटेंसी से संपर्क किया तो आरोपित टालमटोल करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वीजा कंसलटेंसी ने छह माह का समय दिया, लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी न ही कोई वीजा इंटरव्यू की तिथि दी और न ही उनकी धनराशि लौटाई।

आरोपितों ने उन्हें आठ अगस्त 2025 का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। अब आरोपितों का फोन भी बंद आ रहा है और कार्यालय पर ताला लटका हुआ है।

वसंत विहार के थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित इंद्रजीत सिंह, काउंसलर प्रीति कौर, फाइलिंग इंचार्ज अरमान व शोएब मलिक, काउंसलर कनिका, रिसेप्शनिस्ट तनु व अकाउंटेंट सौरभ शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score