Home » देश » देहरादून : चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज, फोन छीनकर जमीन पर भी पटका

देहरादून : चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज, फोन छीनकर जमीन पर भी पटका

Share Now

देहरादून : कोतवाली कैंट थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस चौकी में महिलाओं द्वारा चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता की गई और उनका फोन भी छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद उन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल शिकायतकर्ता जुगल किशोर निवासी गंगोल, पंडितवाड़ी द्वारा चौकी सर्किट हाउस पर विपक्षी गौरव धीमान निवासी गंगोल पंडितवाड़ी के विरुद्ध गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में विपक्षी द्वारा रात उनके घर के शीशे तोड़ने के सम्बन्ध में शिकायत की गई थी। जिस पर चौकी प्रभारी सर्किट हाउस द्वारा विपक्षी गौरव धीमान को आवश्यक पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया गया था।

गौरव धीमान अपनी माता इन्दु धीमान और बहन काजल धीमान के साथ चौकी पर आया। चौकी पर गौरव धीमान से घटना के संबंध पूछताछ के दौरान उसकी बहन काजल धीमान व अन्य परिजनों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई तथा चौकी प्रभारी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया।

घटना के संबंध में चौकी प्रभारी सर्किट हाउस द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध दी गई तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मु0अ0सं0- 115/25, धारा 132/221/324(4)/351/352 बीएपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score