Home » उत्तराखंड » बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 02 की मौत, 04 घायल

बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 02 की मौत, 04 घायल

Share Now

पौड़ी: पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद हादसा हो गया। बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 02 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 04 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पैठाणी पुलिस के अनुसार पैठाणी स्योली मोटर मार्ग पर बीती रात सड़क हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। हादसे में थाना पैठाणी के टीला गांव निवासी दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार घायल हो गए हैं। कार 02 रुद्रप्रयाग जिले और 04 लोग जनपद पौड़ी जिले के हैं। सभी आपस मे मित्र थे।
मृतकों की पहचान वीरेंद्र उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम टीला, पैठाणी व संतोष सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टीला थाना पैठाणी जबकि घायल सोहन सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठाणी, वीरेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम संकरोडी रुद्रप्रयाग, सिताब सिंह उम्र 31 वर्ष ग्राम संकरोडी रुद्रप्रयाग और वीरेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठाणी के रूप में हुई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score