Home » उत्तराखंड » नैनीताल: जागेश्वर जाते समय खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत.. 2 घायल

नैनीताल: जागेश्वर जाते समय खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत.. 2 घायल

Share Now

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कार सवार चार पर्यटकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Car Plunges into Gorge Near Nainital

जानकारी के अनुसार, उन्नाव के पीतांबर नगर निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्तों अभिराज, अतुल दुबे और श्याम के साथ वाहन (UP 78SJ 4936) से जागेश्वर धाम घूमने जा रहे थे। हल्द्वानी से आगे बढ़ते ही गेठिया क्षेत्र में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

ग्रामीणों ने दी सूचना, तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दो की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

रेस्क्यू के दौरान अंकित चौधरी और अभिराज को मृत घोषित किया गया। वहीं अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल पाए गए, जिन्हें तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
एसआई सतीश उपाध्याय के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score