हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मुखानी क्षेत्र की राधिका ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा करते हुए कहा कि 4 शातिर आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा से गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना में चोरी गए लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन बुलैरो को भी सीज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 19-21 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर 20-25 किलो चांदी, 300-400 ग्राम सोने के आभूषण और 20-25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए थे। वादी नवनीत शर्मा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।




