Home » उत्तराखंड » Breaking News : देहरादून नदी कनारे अवैध रिसोर्ट बने बर्बादी का कारण, DM ने बिठाई जांच

Breaking News : देहरादून नदी कनारे अवैध रिसोर्ट बने बर्बादी का कारण, DM ने बिठाई जांच

Share Now

देहरादून: बांडावाली खेरीमानसिंह में सरकारी सम्पतियों के नुकसान के मुख्यकारक नदी पर बने अनाधिकृत विशालकाय रिसोर्ट की डीएम ने की उच्च स्तरीय जांच संस्थित; नपेंगे सरंक्षक भी, रक्षक भी

ग्राउंड जीरो पर प्रशासनिक अमला; आपदा बचाव कार्य में लगे कार्मिकों, फोर्स; श्रमिकों का डीएम ने बढाया हौसला;

मालदेवता क्षेत्र में अवैध निर्माण एंव अतिक्रमण से नदी का रूख बदलने से मची थी तबाही

मालदेवता-द्वारा रोड पुल मरम्मत युद्धस्तर पर जारी; सड़क, पुल पर सेफ्टी आॅडिट उपरान्त ही आवागमन की अनुमति

अतिक्रमण कर करोड़ों की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर बड़ी कार्यवाही तय;

खेरी मानसिंह क्षतिग्रस्त पुल युद्धस्तर पर मरम्मत कर सम्पर्क मार्ग जोड़ने के निर्देश

देहरादून : जिलाधिकारी के सविन बसंल के निर्देशन में आपदा बचाव कार्य युद्धस्तर पर गतिमान है। जिलाधिकारी ने दिन से देर शाम तक आपदाग्रस्त क्षेत्र केसरवाला, मालदेवता, बांडावाली , खेरीमानसिंह में आपदा बचाव कार्यों का लिया था जायजा डीएम ने राहत बचाव कार्यों में लगे कार्मिको, फोर्स, श्रमिकों का हौसला बढाया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score