हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी के संस्थापक स्व. वेद प्रकाश गुप्ता जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन करते हुए भावपूर्ण स्मरण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सर्वप्रथम स्व.वेद प्रकाश गुप्ता जी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्व.बाल किशन देवकी देवी स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी बी.डी देवराडी ने कहा कि स्व.वेद प्रकाश गुप्ता जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है उन्होंने शून्य से शिखर की यात्रा कर जीवन में उच्चतम मुकाम हासिल किया । इस अवसर पर आयोजित ग्रेंड पेरेंट्स डे पर प्री प्राईमरी वर्ग और प्राईमरी वर्ग के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।आरकेस्टा की धुन ने समा बांध दिया। यूकेजी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों ने एक्शन सोंग पर मोहक नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।ग्रेंड पेरेंट्स के लिए आकर्षक खेल भी आयोजित किए गए। दादा दादी के साथ रैंप वाक और नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। मौके पर प्रबंधक साकेत अग्रवाल निदेशिका सौम्या अग्रवाल, प्रधानाचार्या डा. गायत्री कंवर,उप प्रधानाचार्या संगीता माथुर,हेड एडमिन एंड एच आर डा. अमर सिंह कँवर,एकेडमिक कॉर्डिनेटर पूनम क्वात्रा ,नुपुर सोसायटी के संचालक देवेंद्र बिष्ट, मीनू अग्रवाल बिष्ट,सिद्धांत अग्रवाल समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।
मंच संचालन प्राईमरी वर्ग के चेतना, आद्विक सिंह, सार्थ, पहल, प्रणिका, समृद्धि, लोकृति और दिव्यम ने किया मुख्य संचालन जूनियर विंग की कल्चरल कॉर्डिनेटर प्रीति वोहरा बीना जोशी,आकांक्षा कोहली ने किया। प्राईमरी कॉर्डिनेटर यासमीन अली ने आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में लोगों द्वारा उत्साह से भाग लिया और रक्तदान महादान के नारे को चरितार्थ किया। इस मौके पर साकेत अग्रवाल,सिद्धांत अग्रवाल, देवेंद्र बिष्ट, प्रतीक सचदेवा, दिव्यांश जोशी, दीपक चंद्र तिवारी, हेमंत कुमार, फियाज अंसारी, हेम त्रिपाठी, संतोष बिष्ट, कमलेश जोशी, निशांत जोशी, दीपा बिष्ट, पंकज, बॉबी आर्या, अंकित जायसवाल, ज्योति जोशी, स्वेता, सुचिता तिवारी, भाष्कर भट्ट, दीपक राठौर,सुषमा पाल सैन, रंजना बोरा, रमेश चंद्रा,राज चौहान, अमर सिंह कवर सहित 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । प्रकाश सिंह मेहता, दीपक भट्ट, उषा मनराल, सतीश चंद्र भट्ट, गुरुबचन सिंह की टीम द्वारा रक्तदान करवाया गया।



