Home » उत्तराखंड » नैनीताल में 25 मार्च को बड़ा राजस्व कैम्प: ‘जन-जन की सरकार’ थीम पर वाद निस्तारण का लक्ष्य

नैनीताल में 25 मार्च को बड़ा राजस्व कैम्प: ‘जन-जन की सरकार’ थीम पर वाद निस्तारण का लक्ष्य

Share Now

उत्तराखण्ड के नैनीताल में ‘जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल’ थीम पर बुधवार 25 मार्च को आयोजित बहुउद्देशीय कैम्प में जिला प्रशासन ने राजस्व के सामान्य और अति सामान्य वादकारियों को लाभ देने का टारगेट बनाया है।

मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने जिले के राजस्व वादों के निबटान के लिए बहुउद्देशीय कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प के लिए मुख्य सचिव कार्यालय से आवश्यक तैयारियों के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है। ‘जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’ थीम के अन्तर्गत, राजस्व वादों को निपटाने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया गया है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी जबकि संबंधित उपजिलाधिकारी को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

कैम्प में राजस्व वादों के निपटान के लिए 25 मार्च की सुबह 11 बजे से नगर निगम हल्द्वानी में कैम्प आयोजित होगा। इस कैम्प में नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआँ, तहसीलदार/नायब तहसीलदार हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआँ के स्तर से प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अलावा, सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपने-अपने मुख्यालय में वादों के निस्तारण के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर राजस्व वादों के निस्तारण के लिए शिविर आयोजित करेंगे।

शिविर में सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल और संयुक्त सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी में नक्शों की स्वीकृति के संबंध में कैम्प लगवायेंगे। नगर आयुक्त, हल्द्वानी अपनी देख-रेख में नामान्तरण वादों के संबंध में निस्तारण कराएंगे। नगर निकायों में उपजिलाधिकारी की देखरेख में अधिशासी अधिकारी नामान्तरण संबंधी वादों का निस्तारण करेंगे। कैम्प में निम्न वादों का निस्तारण किया जायेगा :-
(1) राजस्व विवाद- आयकर अधिनियम 33ए, 34/39, 41, 210, आयकर अधिनियम 143, 144
(2) आपराधिक विवाद- 107/116, 109, 110, 145
(3)विकास प्राधिकरण- नक्शा और
(4) स्टाम्प- स्टाम्प कमी वाद

स्वीकृति।
इसके लिए ये पत्र जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score