Home » उत्तराखंड » बड़ी खबर (देहरादून) 4 किलो चरस देहरादून तक पहुंची दो गिरफ्तार

बड़ी खबर (देहरादून) 4 किलो चरस देहरादून तक पहुंची दो गिरफ्तार

Share Now

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 09 लाख रू0 कीमत की 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

अभियुक्त पहाड़ी जनपदों से सप्लाई कर देहरादून लाये थे अवैध चरस

गिरफ्तार अभियुक्तो में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में 02 बार जा चुका है जेल

तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को पुलिस ने किया सीज

थाना रायपुर

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने की दिशा में एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर को गोपनीय माध्यमो से पहाड़ी जनपदों से मादक पदार्थो की बड़ी खेप के देहरादून लाये जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीमो द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई। अभियान के दौरान आज दिनांक: 30-08-25 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आईटी पार्क क्षेत्र में 01 संदिग्ध स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-बीएम-6155 को रोककर चैक किया तो वाहन सवार 02 अभियुक्तों को शैलेश कुमार यादव तथा दीपक बहादुर ऐडी से भारी मात्रा में 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस तथा नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चरस वो रूद्रप्रयाग के एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वो देहरादून में नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेष कुमार यादव पूर्व में भी 02 बार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-बीएम-6155 को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

01- शैलेश कुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी जैन प्लॉट अधोईवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून

02- दीपक बहादुर एड़ी पुत्र लच्छी बहादुर ऐड़ी निवासी ग्राम सोते थाना चौनपुर जिला बझांग अंचल सेति नेपाल हाल निवासी जैन प्लॉट थाना रायपुर जनपद देहरादून

बरामदगी:-

1- शैलेश कुमार यादव से 01 किलो 705 ग्राम अवैध चरस व 5400 रूपये भारतीय मुद्रा

2- दीपक बहादुर ऐडी से 2 किलो 510 ग्राम अवैध चरस व 5500 रूपये नेपाली मुद्रा

(कुल 4 किलो 215 ग्राम अवैध चरस, अनुमानित मूल्य 09 लाख रू0)

03: घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या – UK-07-BM-6155

आपराधिक इतिहास अभियुक्त शैलेश कुमार यादव

1- मु0अ0सं0- 13/2019 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रायपुर
2- मु0अ0सं0- 53/2022 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली डोईवाला

पुलिस टीम:-

1- श्री जगदीश पंत, क्षेत्राधिकारी रायपुर
2- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
3- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत, थाना रायपुर
4- उ0नि0 संजय रावत
5- हे0का0 रंजय सिंह
6- का0 प्रदीप नेगी
7- का0 धीरेन्द्र सिंह

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score