Home » उत्तराखंड » बड़ी खबर। लक्सर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: चकबंदी लेखपाल 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बड़ी खबर। लक्सर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: चकबंदी लेखपाल 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Share Now

लक्सर का चकबंदी लेखपाल 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर खड़ा प्रहार । उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। अब तक कई भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं जिन पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में

लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। जिसके लिए सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही।

लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। इसके लिए वह लगातार लक्सर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। शुरुआत में उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। इसके बाद बात 20 हजार रुपये पर तय हो गई।।पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहते थे तो उन्होंने विजिलेंस से शिकायत कर दी। सुभाष कुमार ने पीड़ित को शुक्रवार को रिश्वत लेकर कार्यालय बुलाया। उनके पीछे से गई विजिलेंस की ट्रैप टीम ने सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके घर व कार्यालय में तलाशी की जा रही है। कुछ दस्तावेज व अन्य सामग्री मिली है जिनकी जांच की जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score