Home » उत्तराखंड » Big breaking :-बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री, की अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Big breaking :-बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री, की अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Share Now

बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री, की अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील
पतंजलि योगपीठ ने उत्तरकाशी के धराली में आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। बाबा रामदेव ने 500 प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुओं की मदद की घोषणा की। उन्होंने अन्य कंपनियों से भी आगे आने की अपील की और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। योगगुरु ने अमेरिका की दादागिरी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और रक्षाबंधन पर आर्थिक गुलामी से मुक्ति का संकल्प लेने को कहा।

हरिद्वार। धराली उत्तरकाशी में आयी भीषण त्रासदी में प्रभावितों की सहायता के लिए पतंजलि योगपीठ ने हाथ बढ़ाया है। पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष बाबा रामदेव, महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि फूड्स के एमडी रामभरत ने प्रारंभिक तौर पर तीन ट्रक आपदा राहत सामग्री धराली, उत्तरकाशी रवाना की। संपूर्ण देशवासियों से इस आपदा में प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि इस त्रासदी में जो जीवन समाप्त हो गए उन्हें तो कोई लौटा नहीं सकता लेकिन प्रभावित करीब 500 परिवारों के रोजमर्रा की नितांत आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, चावल, दालें, नमक, मसाले, बरसात से बचने के लिए तिरपाल, बर्तन, टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन आदि हर्षिल, धराली रवाना की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौसम की अनुकूलता होने पर आपदा पीड़ितों की और मदद की जाएगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score