Home » उत्तराखंड » भीमताल ब्लॉक में आज बीडीसी बैठक, विकास कार्यों व जनसमस्याओं पर होगी चर्चा!

भीमताल ब्लॉक में आज बीडीसी बैठक, विकास कार्यों व जनसमस्याओं पर होगी चर्चा!

Share Now

भीमताल। क्षेत्र पंचायत भीमताल की बीडीसी बैठक मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट करेंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों से भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं प्रस्तावों की समुचित जानकारी के साथ बैठक में भाग लेने की अपील की है। बैठक में क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score