जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनता दर्शन: 88 शिकायतें दर्ज, भूमि विवादों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश शिकायत भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।…