हल्द्वानी। ब्यूटी पार्लर से आते-जाते समय युवती से अश्लील बातें एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह महर्षि रोड स्थित एक पार्लर में नौकरी करती है। चार अगस्त को गौरव नेगी उर्फ अक्कू नाम के युवक ने जान से मारने की धमकी देने के साथ आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया। युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे परेशान भी किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





