Home » उत्तराखंड » अल्मोड़ा हादसा: चढ़ाई पर अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, 2 जख्मी

अल्मोड़ा हादसा: चढ़ाई पर अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, 2 जख्मी

Share Now

अल्मोड़ा में एक बार फिर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, थाना सल्ट क्षेत्र के अंतर्गत चिमटा खाल बैंड के पास एक ट्रक (UP 71T 3441) लगभग 50–60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर (36 वर्ष), निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर और परिचालक अकरम पुत्र रफीक, निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर घायल हो गए। दोनों को तुरंत निजी वाहन से रामनगर अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक चांदपुर से चूना भरकर मडूला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई और मोड़ पर ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score