Home » उत्तराखंड » मोबाइल एप परिचय के बाद युवती ने साथियों संग युवक पर जबरन शादी का बनाया दबाव, तीन पर मुकदमा

मोबाइल एप परिचय के बाद युवती ने साथियों संग युवक पर जबरन शादी का बनाया दबाव, तीन पर मुकदमा

Share Now

मोबाइल एप के जरिए हुए परिचय के बाद एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर जबरन शादी का दबाव बनाया और इंकार करने पर युवक व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली रुड़की क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका बेटा लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। काम के दौरान उसकी मुलाकात मोबाइल एप के माध्यम से एक युवती से हुई और दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान शादी की बात भी हो गई।
पीड़िता के अनुसार, बाद में युवक को पता चला कि युवती पहले ही धर्मांतरण कर एक मुस्लिम युवक से शादी कर चुकी है और इस मामले में लखनऊ में मुकदमा भी दर्ज है। यह जानकारी मिलने के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया।
आरोप है कि इसके बावजूद युवती ने अपने दो साथियों के साथ रुड़की आकर पीड़ित के घर में घुसकर जबरन शादी का दबाव बनाया और मां-बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, फोन पर भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवती समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score