Home » उत्तराखंड » Chamoli: मां के बाद नवजात की भी मृत्यु, अस्पताल के खिलाफ परिजन और ग्रामीणों में रोष

Chamoli: मां के बाद नवजात की भी मृत्यु, अस्पताल के खिलाफ परिजन और ग्रामीणों में रोष

Share Now

प्रसूता और नवजात की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल का घेराव किया।

उत्तराखंड में चमोली के जिला अस्पताल में बीते 31 अगस्त को प्रसव के दौरान हुई प्रसूता की मौत के बाद अब नवजात ने भी दम तोड़ दिया। नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया था। तीन दिन के बाद मंगलवार रात को नवजात ने अंतिम सांस ली।

दोनों की मौत पर बुधवार को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल का घेराव किया। हंगामा बढ़ते देख जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और एसडीएम चमोली आरके पांडेय मौके पर पहुंचे।

उपजिलाधिकारी को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रसूता की पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के स्थानांतरण की मांग उठाई। कहा कि सीएमओ कभी फोन नहीं उठाते हैं और किसी भी मामले में रिस्पॉस नहीं देते हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score