Home » उत्तराखंड » शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share Now

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र की एक 25 वर्षीय युवती ने गौजाजाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर वनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी जान-पहचान शनि बाजार गेट, गौजाजाली निवासी जावेद नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। आरोप है कि जावेद ने शादी का भरोसा दिलाकर पिछले छह महीने से उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे घर और होटलों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

22 अगस्त को जब पीड़िता ने शादी की बात की तो जावेद अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि शादी का दबाव डालने पर युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score