[aioseo_breadcrumbs]

महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण

Share Now

चंपावत। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनबसा के पास भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट (Dry Port) और उससे जुड़ी चार लेन की सड़क व पुल परियोजना का स्थालीय निरीक्षण किया है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों, आयात-निर्यात को सरल व सुलभ बनाना तथा सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 246.86 करोड़ की धनराशि से निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-09 (पुराना एएच-125) सीतारगंज-टनकपुर मार्ग, जगबुड़ा पुल के समीप 40 किमी बनबसा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट तक 4-लेन कनेक्टिविटी और 368.28 करोड़ की लगत की बनबसा एकीकृत चेक पोस्ट परियोजना के साथ-साथ ड्राई पोर्ट (Dry Port) का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह साइट भारत से नेपाल में प्रवेश के लिए सबसे प्रसिद्ध सीमा क्रॉसिंग पर स्थित है।‌

सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने निरिक्षण के दौरान बताया कि भारत-नेपाल सीमा (विशेषकर बनबसा-दोधारा चांदनी क्षेत्र) पर बनने वाले ड्राई पोर्ट (सूखा बंदरगाह) से दोनों देशों के बीच व्यापार, आवागमन और आर्थिक विकास को तीव्र गति मिलेगी।

निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री महाराज के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score