[aioseo_breadcrumbs]

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती रैली का आयोजन 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक रुड़की स्थित बीईजी एवं सेंटर (बंगाल इंजीनियर ग्रुप एवं सेंटर) में किया जाएगा। इसमें उन अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) उत्तीर्ण किया है।

सेना के अनुसार, भर्ती रैली में उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निर्धारित भर्ती कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शामिल किया जाएगा।

5 अक्टूबर को इन भर्ती कार्यालयों के अभ्यर्थियों की भर्ती

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, 5 अक्टूबर को एआरओ अल्मोड़ा, एआरओ पिथौरागढ़ और एआरओ बरेली के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को उनके संबंधित भर्ती कार्यालयों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

भारतीय सेना ने भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र लेकर पहुंचें। अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

सेना की ओर से भर्ती रैली की अन्य तिथियों और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी संबंधित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) के माध्यम से जारी की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित भर्ती कार्यालय से आधिकारिक सूचनाओं की नियमित जानकारी लेते रहें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score