[aioseo_breadcrumbs]

आर्किटेक्स एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, परिवारों संग पहुंचे लोग, स्टॉलों पर जमकर हुई खरीद

Share Now

परेड ग्राउंड में टाइल्स, मार्बल, फर्नीचर और सौर ऊर्जा उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, पैनल चर्चा में शामिल हुए शहर के कई जाने-माने विशेषज्ञ

देहरादून। परेड ग्राउंड में चल रहे आर्किटेक्स-द आर्किटेक्चरल एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को सप्ताहांत होने के चलते बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही एक्सपो में लोगों की आवाजाही बनी रही और लोग अलग-अलग स्टॉल पर जाकर भवन निर्माण व घर की सजावट से जुड़े सामान की जानकारी लेते नजर आए।

एक्सपो में टाइल्स, मार्बल, दरवाजे-खिड़कियां, फर्नीचर और सौर ऊर्जा से जुड़े उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। लोगों ने इन स्टॉल पर पहुंचकर उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली और अपनी पसंद के सामान को लेकर पूछताछ की।

सप्ताहांत में छुट्टी होने के कारण एक्सपो में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ भी पहुंचे। उन्होंने भी अलग-अलग स्टॉल पर जाकर भवन निर्माण और घर की सजावट से जुड़े उत्पादों की जानकारी ली।

इस दौरान पैनल चर्चा में भी शामिल रहे देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने एक्सपो में विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपो स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उद्योग-व्यापार को गति देते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति को भी बखूबी प्रदर्शित करते हैं।

एक्सपो के दूसरे दिन आयोजित पैनल चर्चा में अमित गर्ग, के.एस. चौहान, कुनाल शमशेर मल्ला, हरजीत सिंह, नितिन मेहता, अभिषेक तिवारी, अनिल शर्मा, दीपक गैरोला, सौरभ थपलियाल, डॉ. गौरव गोयल, ममता पांगती, विनय सिंह, नवीन पिरशाली और डी.के. सिंह मौजूद रहे।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score