[aioseo_breadcrumbs]

देहरादून में फिर पकड़े गए दो छात्र, 8.73 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। राजधानी देहरादून में शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान पौंधा क्षेत्र से दो छात्रों को 8.73 ग्राम अवैध MDMA (मेथिलीनडाइऑक्सी मेथामफेटामाइन) के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी केरल के रहने वाले हैं और वर्तमान में प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदिल मोन और साबिर अली, निवासी केरल, हाल निवासी ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर के रूप में हुई है।

महंगे शौक पूरे करने के लिए बने ड्रग तस्कर

पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे दून में रहकर निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए MDMA को कम कीमत में खरीदकर लाया था। इसके बाद वे इसे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी में थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य नशा तस्करों और ड्रग सप्लाई से जुड़े लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ रहा ड्रग नेटवर्क

देहरादून में शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। हाल के मामलों में छात्रों के ही ड्रग की खरीद-फरोख्त में शामिल होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस की कार्रवाई से यह भी सामने आया है कि कुछ छात्र खुद ड्रग खरीदने के साथ-साथ अन्य छात्रों को इसकी सप्लाई कर रहे हैं।

करीब एक सप्ताह पहले राजपुर थाना पुलिस ने भी MDMA के साथ छह छात्रों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दिल्ली के सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू गैंग से ड्रग खरीदकर छात्रों को ही बेचते थे।

अब प्रेमनगर क्षेत्र में दो और छात्रों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शिक्षण संस्थानों के बीच सक्रिय ड्रग सप्लाई नेटवर्क कितना व्यापक है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस की जांच जारी है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score