[aioseo_breadcrumbs]

महिला के अपहरण के प्रयास का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथी के कहने पर महिला को डराने के लिए अन्य साथियों के साथ देहरादून आया था। महिला और आरोपी के साथी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को वादिनी सुषमा शर्मा ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी कि नाला पानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मु0अ0सं0 394/26, धारा 126(2), 140(3), 61(2) और 62 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व में एक महिला अभियुक्ता को हिरासत में लिया था। पूछताछ में सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते उसने अपने साथियों की मदद से घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

इसके बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप 27 सितंबर 2026 को थाना रायपुर पुलिस टीम ने घटना में वांछित मुख्य अभियुक्त प्रियांशु को नवोदय नगर, हरिद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि उसके साथी दीपक का देहरादून निवासी सुषमा नाम की महिला से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक के कहने पर वह अपने साथी आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के उद्देश्य से देहरादून आया था।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
प्रियांशु पुत्र स्व. सुखपाल, निवासी अन्नकी, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार। मूल निवासी ग्राम नगला एहमाद, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार। उम्र 19 वर्ष।

पुलिस टीम:

  1. अ0उ0नि0 सुनील रावत
  2. हे0का0 दीप प्रकाश
  3. हे0का0 प्रेम पावर
  4. का0 मनोज
  5. हे0का0 किरण कुमार, एसओजी देहरादून
Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score