[aioseo_breadcrumbs]

चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Share Now

ऋषिकेश, 18 सितम्बर 2026: चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश में 40वाँ भव्य विश्वकर्मा पूजन समारोह श्रद्धा, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।

समारोह के सांस्कृतिक सत्र में प्रख्यात गायिका सोना सिंह, काव्या कुलमूर्ति एवं गायक मुकुल ने भक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के भजनों एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को देर रात तक झूमने-थिरकने पर मजबूर कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल जी, राज्य महिला आयोग की मा० अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल जी एवं नगर निगम ऋषिकेश के मा० महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने शिरकत की। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया तथा शिल्पकला, निर्माण एवं कर्म के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा भारतीय शिल्प, निर्माण एवं तकनीकी परंपरा के प्रतीक हैं। उनके जीवन एवं आदर्श हमें सृजन, परिश्रम और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। विश्वकर्मा पूजन केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि श्रम एवं कौशल के सम्मान का भी अवसर है।

समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री लाल बाबू महतो, श्री सुजीत यादव, श्री चन्द्रेश्वर यादव, श्री अनिल कुशवाहा, श्री गगन राम, श्री विक्की शाह, श्री यश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score