[aioseo_breadcrumbs]

ऋषिकेश में UKBOCW बोर्ड के विशेष शिविर में लगभग 400 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिली कल्याणकारी योजनाओं की सौगात

Share Now

ऋषिकेश। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) एवं श्रम विभाग के तत्वावधान में आज आशीर्वाद वाटिका, हरिद्वार रोड, निकट पुरानी चुंगी, ऋषिकेश में विशेष श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऋषिकेश क्षेत्र के लगभग 400 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल रहे। इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान जी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा पात्र पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

शिविर में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री पोषण सामग्री योजना, मुख्यमंत्री शिक्षण सामग्री योजना एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सामग्री प्रदान की गई। इन योजनाओं का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रेमचन्द अग्रवाल जी ने कहा कि निर्माण श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उनके पंजीकरण एवं पात्रता के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इन सुविधाओं से लाभान्वित हो सकें।

नगर निगम ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान जी ने कहा कि श्रमिक समाज के निर्माण और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सरकार एवं संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र श्रमिकों तक पहुंचता है, जिससे सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पंजीकृत श्रमिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सामग्री वितरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।

शिविर में लाभ प्राप्त करने वाले श्रमिकों ने सरकार एवं संबंधित विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए काफी उपयोगी एवं राहतकारी हैं।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score