[aioseo_breadcrumbs]

मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

Share Now

देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिन निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी महिलाओं का आभार जताते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए बहनों की सुविधा के लिए 28 और 29 अगस्त को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score