[aioseo_breadcrumbs]

नैनीताल की लाइफ लाइन को मिलेगी नई मजबूती, 122 एंकर पूरे; 51 में से 36 पाइलिंग का काम पूरा

Share Now

नैनीताल। विगत वर्ष क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मॉल रोड नैनीताल की लाइफ लाइन है और आमजन की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कार्य मजबूत एवं टिकाऊ हों इसके दृष्टिगत टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराकर विशेषज्ञता के आधार पर नया डिजाइन तैयार किया गया है।   वर्तमान में कार्य में गुणवत्ता और तीव्रता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 122 एंकर लगने थे जो पूर्ण लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राउंडिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। पाइलिंग का कार्य किया जा रहा है, 51 में से 36 पाइलिंग हो गई है। इसके पश्चात स्लैब का कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य टिकाऊ हो, गुणवत्ता के साथ हो और निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो जाए*। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जनता को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score