[aioseo_breadcrumbs]

चमोली: मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में 22 लोग फंसे, 16 का रेस्क्यू; 6 की तलाश जारी

Share Now

चमोली। जनपद चमोली के मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से हुए हादसे में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

ताजा जानकारी के अनुसार, SDRF और राहत-बचाव टीमों ने 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, टनल के भीतर अभी 6 लोगों के फंसे होने की सूचना है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर मलबा और पानी हटाने के साथ फंसे हुए लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

अधिकारियों द्वारा घटनास्थल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना रेस्क्यू टीमों की प्राथमिकता है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score