[aioseo_breadcrumbs]

पीएम राहत योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, 15 दिन में योजना से जुड़ेंगे सभी पात्र अस्पताल

Share Now

देहरादून। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार की पीएम राहत योजना के तहत अब सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों का निर्धारित अस्पतालों में ₹1.5 लाख तक का निशुल्क उपचार कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना के बाद उपचार के खर्च का बोझ पीड़ित और उसके परिवार पर न पड़े तथा समय पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।

संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चमोला ने बताया कि वर्तमान में इस योजना के प्रति आम जनता के साथ-साथ कई अस्पतालों में भी पर्याप्त जागरूकता नहीं है। इसी कारण पात्र लोगों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर देहरादून के सभी जिला अस्पतालों और पात्र निजी अस्पतालों को स्टेट हेल्थ अथॉरिटी (SHA) के तहत इम्पैनल करने और पोर्टल पर ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

विभाग का लक्ष्य है कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी पात्र अस्पतालों को इस योजना से जोड़ दिया जाए, ताकि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्तियों को बिना किसी आर्थिक चिंता के समय पर उपचार मिल सके।

अधिकारियों के अनुसार, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने में मदद मिलेगी और उन्हें तत्काल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस योजना की जानकारी प्राप्त करें और आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ उठाएं।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score