[aioseo_breadcrumbs]

17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी? परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे बड़ा संवाद

Share Now

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों से संवाद कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है।

सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए रेंजर्स मैदान व परेड ग्राउंड के दो विकल्प रखे गए थे। इस सिलसिले में दोनों मैंदानो का निरीक्षण भी किया गया। इसमे परेड ग्राउंड को उपयुक्त माना गया। हालांकि, राहुल का दौरा मौसम के रुख पर भी निर्भर करेगा।

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी आज देहरादून पहुंच रहे हैं। वह, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर राहुल के दौरे की रूपरेखा को भी अंतिम रूप देंगे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score