[aioseo_breadcrumbs]

अल्मोड़ा में रिश्तों का कत्ल: हरियाणा से आए दामाद ने धारदार हथियार से ससुर को मौत के घाट उतारा

Share Now

हरियाणा से आए युवक ने अल्मोड़ा में ससुर की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में परिजन घायल व्यक्ति को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में हाथ-पैर भी टूट गए थे और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मृतक की पहचान चंद्रशेखर पांडेय के रूप में हुई है। उन्होंने अप्रैल में अपनी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से की थी।

अल्मोड़ा के दन्या कोतवाली प्रभारी देनिश नाथ महंत ने बताया कि शनिवार को मृतक की बेटी और दामाद घर आए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को उन्हीं ने अंजाम दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस के अनुसार, हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। मृतक चंद्रशेखर पांडेय कुछ साल पहले तक हरियाणा में रहते थे। बाद में वह अल्मोड़ा लौट आए और यहां खेती-बाड़ी करने लगे थे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score